Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत:श्रावस्ती में काम करते समय अचानक शुरू हो गई सप्लाई, काफी देर चिपका रहा

    5 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लालबोझा दरवेश ग्राम पंचायत के टेपरी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नई विद्युत लाइन जोड़ते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गांव में ठेकेदार द्वारा नई बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान एक मजदूर खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे मजदूर तार में चिपक गया और तेज झटके के साथ खंभे से नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। मृतक की पहचान बहराइच जनपद के शिवनाथ पुरवा, फखरपुर निवासी अमरेश कुमार पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कयास लगाए जा रहे की शायद अमरेश ठेकेदार का निजी लाइनमैन था और ठेकेदार के कार्यस्थल पर काम कर रहा था। हलाकि इस संबंध में संबंधित ठेकेदार या बिजली विभाग की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बिजली कैसे आई इसके वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बिजली विभाग के जेई और संबंधित ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक ठेकेदार का निजी लाइनमैन था या मजदूर, और काम करते समय बिजली कैसे आ गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले-गाजी मियां माफिया था, महाराज सुहेलदेव ने जहन्नुम भेजा:उसे इस्लाम की सबसे बुरी मौत दी, गर्म तवे पर बांधकर जलाया
    Next Article
    फास्ट फूड ठेले में घाटा, युवक बना चेन स्नेचर:पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार किया, 16 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment