Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खागा कांड मामले में गुलाबी गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल नजरबंद:आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस ने घर में रोका

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के खागा कोतवाली क्षेत्र में हुए एक गंभीर अपराध के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। इस मामले में बड़े आंदोलन की चेतावनी देने वाली गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल को प्रशासन ने उनके निवास स्थान पर नजरबंद कर दिया है। ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर स्थित हेमलता पटेल के आवास पर ललौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव, दरोगा एरिस पटेल और बहुआ चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य हेमलता पटेल को आंदोलन करने या पीड़िता के पास जाने से रोकना था। प्रशासन को आशंका थी कि उनके नेतृत्व में गुलाबी गैंग का बड़ा प्रदर्शन कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकता है। घेराबंदी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हेमलता पटेल से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस टीमें पूरी सक्रियता से काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पीड़िता को न्याय मिलेगा। उन्होंने हेमलता पटेल से आंदोलन न करने और जांच के लिए पर्याप्त समय देने की अपील की। नजरबंद किए जाने के बावजूद हेमलता पटेल ने अपने कड़े तेवर बरकरार रखे। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले की फास्ट-ट्रैक सुनवाई, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, मुआवजा एवं त्वरित न्याय की मांग दोहराई। हेमलता पटेल ने कहा, "हमें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा है, लेकिन हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझा जाए। अगर न्याय मिलने में देरी हुई या प्रशासन ने ढिलाई बरती, तो गुलाबी गैंग की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी। हम प्रशासन को समय दे रहे हैं, लेकिन न्याय ही हमारी पहली और आखिरी शर्त है।" फिलहाल, सुजानपुर स्थित उनके आवास पर पुलिस का कड़ा पहरा है और क्षेत्र की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर पुलिस पर नशे के कारोबार में मिलीभगत का आरोप:रिश्वत लेकर हल्की कार्रवाई करने पर SSP से शिकायत
    Next Article
    जूनियर इंजीनियर पर हमले के विरोध में प्रदर्शन:सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment