Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खानकाह साबरिया में कुरआन पाक मुकम्मल:इमाम सय्यद आरिज अली का इस्तकबाल, तबर्रुक बांटा गया

    8 hours ago

    1

    0

    संभल के मोहल्ला कोट गर्वी स्थित करम खां वाली मस्जिद की खानकाह साबरिया में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल हो गया। रमजान के पाक महीने में इस अवसर पर अकीदतमंदों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। बताया गया कि पूरे रमजान माह में इमाम सय्यद आरिज अली द्वारा तरावीह की नमाज में कुरआन पाक की तिलावत की जा रही थी। कुरआन मुकम्मल होने पर इंतजामिया कमेटी और नमाजियों ने इमाम सय्यद आरिज अली का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया। उन्हें नजराना पेश कर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इमाम साहब की सेवाओं और मेहनत की सराहना की। उनके लिए दुआएं भी की गईं। इस अवसर पर खानकाह में नात व मनकबत की महफिल का आयोजन किया गया। नातख्वानों ने अपने कलाम पेश कर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में अकीदत का इजहार किया। अकीदतमंद देर रात तक महफिल में शामिल रहे और इबादत व जिक्र में मशगूल रहे। कार्यक्रम के अंत में मुल्क व शहर में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई। इसके बाद खानकाह की ओर से सभी नमाजियों और मौजूद लोगों में तबर्रुक बांटा गया। इस मौके पर कारी मोज्जम, मौलाना नाजिम, कारी हमजा, अब्दुल मन्नान, आशकार, बिक्की, सय्यद रफत अली, सय्यद फरत अली, सय्यद मिंजार हुसैन, यासर इमाम खान, मो. शकील, चौधरी वसीम, मो. उमर, जमीलुर्रहमान, जलाल रहमान, मो. आजम, असद हुसैन समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सभी ने अल्लाह से रहमत व बरकत की दुआ मांगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, जमकर नाचे:जवानों ने अबीर-गुलाल उड़ाया, एक-दूसरे के कपड़े फाड़े
    Next Article
    युवक की गोली मारकर हत्या, 6 दोषी करार:श्रावस्ती कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई, 3.40 लाख रुपए जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment