Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी में चैती मेले के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम:फिल्मी गीतों और नृत्य ने दर्शकों का देर रात तक मनोरंजन किया

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की छोटी काशी में ऐतिहासिक चैती मेले के छठे दिन सांस्कृतिक मंच पर गीत-संगीत और नृत्य का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजेश दीक्षित एंड पार्टी के कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भारत विकास परिषद छोटी काशी के अध्यक्ष अनुज खरे, समाजसेवी दिनेश मिश्रा, वारिस सिद्दीकी, प्रकाश सिंह और हिन्दू युवा वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष रत्ना अवस्थी सहित अन्य अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने फिल्मी और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। "सावन के झूलों ने मुझको बुलाया", "पर्दा है पर्दा" और "दर्द-ए-दिल दर्द-ए-जिगर" जैसे गीतों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। संजना, निधि और गायत्री जैसे कलाकारों ने भी अपने गीतों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राममोहन सोनी, पूर्व सभासद अयूब खान, सेवानिवृत्त शिक्षक श्याममूर्ति शुक्ला, विश्वनाथ राजपूत, इजरान अहमद, धर्मेन्द्र जायसवाल, नानक चंद्र वर्मा, मोहित कुमार कनौजिया, कफील अहमद, गीता विश्वकर्मा, रामचंद्र राठौर और संदीप अवस्थी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर महोत्सव-2026 का पहला दिन:संगीत और भक्ति से सराबोर रही शाम
    Next Article
    गाजीपुर पुल पर ट्रेलर-पिकअप की टक्कर:ट्रेलर गंगा में गिरा, चालक-खलासी लापता, 15 दिन में दूसरी बड़ी दुर्घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment