Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में 11 हजार वोल्ट करंट से युवक की मौत:बदायूं में आसफपुर के मुसिया नगला गांव में दो अन्य घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं के आसफपुर क्षेत्र के मुसिया नगला गांव में रविवार को एक खेत में फैले 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान 19 वर्षीय विष्णु के रूप में हुई है। वहीं, 21 वर्षीय सुनील और 18 वर्षीय अभिषेक करंट लगने से घायल हो गए, जिनका उपचार जारी है। गांव निवासी मदन लाल ने आरोप लगाया है कि गांव के ही सतेंद्र ने अपने खेत की घेराबंदी के लिए तारों में 11 हजार वोल्ट का करंट छोड़ रखा था। विष्णु किसी काम से खेत पर गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। विष्णु को तड़पता देख पास में मौजूद सुनील और अभिषेक उसे बचाने दौड़े। जैसे ही उन्होंने विष्णु को छूने की कोशिश की, वे भी करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत बिसौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील और अभिषेक का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में जीजा की हत्या करने वाला साला गिरफ्तार:बहन की लव मैरिज से खफा, जौमेटो में करता है डिलीवरी बॉय की नौकरी
    Next Article
    कराटे कंपटीशन में 225 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:स्टेट लेवल पर गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे 80 गोल्ड मेडलिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment