Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में फंदे पर मिला 11वीं के छात्र का शव:पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था, खेत में मिला शव

    15 hours ago

    1

    0

    जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के सिंगटोली गांव में रविवार देर रात एक 15 वर्षीय छात्र ने खेत की मढ़ैया में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पेड़ से उसका शव लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सिंगटोली गांव निवासी किसान वृंदावन का बेटा नमन (15) रविवार शाम खेत पर पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके चाचा राजीव ने बताया कि रात में परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पहुंचे, जहां मढ़ैया के पास एक पेड़ पर रस्सी के सहारे नमन का शव लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, नमन ईटो स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी अचानक मौत से मां किरण और छोटे भाई कार्तिक का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि किशोर द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहायक अभियंता पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप:बुंदेलखंड न्याय मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निलंबन मांगा
    Next Article
    लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले कार्रवाई:प्रतापगढ़ में पुलिस ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment