Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'खुदाई में गोल्ड मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे':MP के 3 डॉक्टर्स से 1.55 करोड़ की ठगी; हरियाणा के आरोपी झांसी से पकड़ाए

    5 hours ago

    2

    0

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने गड़ा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर डॉक्टरों को निशाना बनाया। करीब 1.55 करोड़ की ठगी की। पुलिस ने एक ही परिवार के 4 लोगों को झांसी से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। इनमें पन्नालाल राठौर (60), धर्मेन्द्र (34), वीरेन्द्र (30) और रामादेवी (52) शामिल हैं। आरोपियों की लोकेशन झांसी में मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें पकड़ा। इलाज के बहाने संपर्क, फिर ‘गड़ा धन’ की कहानी जांच में सामने आया कि आरोपी पहले डॉक्टरों से इलाज के बहाने संपर्क करते थे। इसके बाद वे खुद को मजदूर बताते और दावा करते कि खुदाई के दौरान उन्हें गड़ा हुआ सोना मिला है। वे कहते थे कि इस सोने को वे बेच नहीं पा रहे हैं, इसलिए सस्ते दाम में देना चाहते हैं। 12 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से करते थे डील भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में 4-5 असली सोने की गिन्नियां देते थे, जिन्हें जांच कराने पर वे असली ही निकलती थीं। इससे पीड़ितों का विश्वास पूरी तरह पक्का हो जाता था। इसके बाद आरोपी बाजार से कम कीमत, करीब 12 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बड़ी मात्रा में सोना देने का लालच देते थे। सौदा तय होने पर वे नकली सोने की गिन्नियां या बिस्किट देकर मोटी रकम ले लेते थे। जब तक पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चलता, तब तक आरोपी फरार हो जाते थे। इस तरह सुनियोजित तरीके से भरोसा बनाकर और लालच देकर ठगी को अंजाम दिया जाता था। तीन अलग-अलग शिकायतों से खुला मामला 1 अप्रैल 2026: एक पीड़ित ने बताया कि 7 किलो नकली सोना देकर करीब 10 लाख रुपए की ठगी की गई। 3 अप्रैल 2026: दूसरी शिकायत में 5 किलो सोने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए गए। 4 अप्रैल 2026: तीसरे मामले में 12 किलो नकली सोना देकर 1 करोड़ रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने ऐसे पकड़ा गिरोह शिकायतें एसपी संपत उपाध्याय तक पहुंचने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर झांसी में दबिश दी गई। उन्हें गिरफ्तार किया गया। परिवार ने मिलकर रचा था ठगी का खेल पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह एक ही परिवार का है, जो संगठित तरीके से ठगी को अंजाम देता था। सभी आरोपी मिलकर अलग-अलग भूमिकाएं निभाते थे। लोगों को विश्वास में लेकर बड़ी रकम ऐंठते थे। 1.55 करोड़ नकद, सोना और नकली गिन्नियां बरामद गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने पनागर क्षेत्र में किराए के मकान में रकम छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान वहां से 1 करोड़ 55 लाख रुपए नकद, 84 ग्राम असली सोना, करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां और 11 मोबाइल फोन बरामद किए। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उन्होंने अन्य किन लोगों को निशाना बनाया है। साथ ही इस गिरोह के नेटवर्क और ठगी के पूरे पैटर्न की जांच जारी है। ……………………… यह खबर भी पढ़ें जबलपुर में शेयर बाजार के नाम 3 करोड़ की ठगी, 500% तक रिटर्न का लालच जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। “रुपए कई गुना करने” के लालच में एक 40 वर्षीय डॉक्टर से ठगों ने दो महीने के भीतर 3 करोड़ 4 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जब रकम बड़ी हो गई तो ठगों ने अकाउंट बंद कर दिया। पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर इजराइली हमला:ट्रम्प ने यहां अटैक करने से मना किया था; जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास धमाका
    Next Article
    बुलंदशहर में 3 घंटे बिजली कटौती:यमुनापुरम-प्रथम उपकेंद्र से जुड़े 3200 उपभोक्ता प्रभावित होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment