Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'लोग नहीं बचाते तो बहन को मार डालता':24 घंटे बाद होश आया, कानपुर में शादी से इनकार पर रिटायर्ड IAS के बेटे की हैवानियत

    19 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर में रिटायर्ड IAS अधिकारी के बेटे देवाशीष निगम के महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पीड़िता की बहन ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी लंबे समय से उनकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। शनिवार को जब बहन ने शादी से इनकार किया तो उसने बेरहमी से हमला कर दिया। बहन ने कहा- अगर आसपास के लोग मौके पर नहीं पहुंचते तो आरोपी उसकी जान ले लेता। घटना के 24 घंटे बाद भी महिला को होश आ गया। उसका इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला- IIT कानपुर से महिला को लेकर निकला आरोपी पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 7 बजे स्वरूप नगर के राज टावर निवासी देवाशीष निगम अपनी अमेज कार से IIT कानपुर पहुंचा। उसने फोन कर महिला को गेट पर बुलाया और दोनों बिठूर के ब्रह्मघाट की ओर निकल गए। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। रास्ते में शादी को लेकर शुरू हुआ विवाद ब्रह्मघाट जाते समय देवाशीष ने महिला पर शादी करने का दबाव बनाया। महिला ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मॉडल डेयरी के पास रेलवे ट्रैक की सर्विस लेन पर कार रोक दी। पहले कार में पीटा, फिर ईंट से किया हमला पुलिस के अनुसार, देवाशीष ने पहले महिला को थप्पड़ मारे। महिला ने खुद को बचाने के लिए कार का गेट बंद कर लिया तो आरोपी ने सड़क किनारे पड़ी ईंट उठाकर कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद उसने महिला को कार से घसीटकर बाहर निकाला और सिर, चेहरे व शरीर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लोगों ने बचाई जान, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले रामा मेडिकल कॉलेज और बाद में हैलेट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहन बोली- शादी का दबाव बना रहा था रविवार यानी 5 जुलाई को पीड़िता की बहन ने बताया कि देवाशीष काफी समय से उनकी बहन पर शादी करने का दबाव बना रहा था। शनिवार को बहन उससे मिलकर साफ मना करने गई थी, लेकिन उसने हमला कर दिया। उन्होंने कहा- आरोपी पहले भी धमकी देता था और कहता था- शादी कर लो, तुम लोग। मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मेरी मां IAS रह चुकी हैं। आरोपी और पीड़िता की पारिवारिक पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार, देवाशीष निगम की मां चंद्रा निगम रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं और पिता रमेश शंकर निगम का निधन हो चुका है। देवाशीष की 2014 में शादी हुई थी और उसकी एक बेटी है। वह पिछले छह महीने से पत्नी से अलग रह रहा था। वहीं पीड़िता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी एक किशोर बेटी है। हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा बिठूर थाना पुलिस ने आरोपी देवाशीष निगम के खिलाफ हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी वेस्ट एस.एम. कासिम आबिदी ने बताया- पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्रक ने 2 ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौत:कानपुर में भागने के चक्कर में कंटेनर में घुसा, ट्रक चालक की भी जान गई कानपुर में बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के 4 बजे ड्यूटी पर तैनात 2 ट्रैफिक सिपाहियों को ट्रक ने कुचल दिया। एक सिपाही की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर घायल है। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रक बेकाबू हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसा। इसमें ट्रक ड्राइवर की भी जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पिचक गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    16 साल पुराने हत्याकांड में दो को फांसी की सजा:जज ने कहा- निर्दोष की जान ली, कड़ी सजा जरूरी, प्रधानी के चुनाव में घेरकर मारी थी गोलियां
    Next Article
    भरत एनकाउंटर-क्या UP की 125 सीटों पर असर डालेगा?:पूर्वांचल में 14% तक ब्राह्मण निर्णायक, भरत तिवारी के घर UP के 22 जिलों से पहुंचे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment