Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोहा पीट समुदाय की खुशबू का विवाह:समिति ने फुटपाथ पर रहने वाले परिवार को दी आर्थिक मदद

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में विचित्र पहल सेवा समिति ने कानपुर रोड, औरैया के फुटपाथ पर रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की खुशबू के विवाह में आर्थिक और सामग्री संबंधी सहायता प्रदान की है। खुशबू का विवाह 20 अप्रैल 2026, सोमवार को ग्राम दरार पो. पाचराई निवासी इमलेश के साथ उसके झोपड़ी निवास से संपन्न होगा। खुशबू के माता-पिता, गंभीर और पूजा, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। वे फुटपाथ पर मोमिया की झोपड़ी में रहकर लोहा पीटकर छैनी, खुरपी, झबिया आदि बनाकर परिवार का गुजारा करते हैं। आर्थिक संकट के कारण उन्होंने समिति से विवाह में मदद की गुहार लगाई थी। गृह उपयोगी वस्तुएं तथा आर्थिक मदद दी गई समिति के सदस्यों ने 18 अप्रैल 2026, शनिवार को खुशबू के झोपड़ी निवास पहुंचकर उसका अभिनंदन किया। इस दौरान उसके मस्तक पर रोली चावल से तिलक किया गया, माल्यार्पण और पुष्प वर्षा भी की गई। समिति और जन सहयोग से खुशबू को खाद्य सामग्री, श्रृंगार सामग्री और अन्य गृह उपयोगी वस्तुएं तथा आर्थिक मदद दी गई। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि यह समिति और जन सहयोग से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की 71वीं बेसहारा व जरूरतमंद लड़की की शादी में मदद है। इस अवसर पर महिला शाखा तुलसी 'सखी ग्रुप' की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष एकता पुरवार, मंजू गुप्ता, अनीता गुप्ता, मधु बिश्नोई, प्रभा गहोई, मंगला शुक्ला, ऋचा गुप्ता (इटावा), रामकुमार गुप्ता (लोहे वाले), हिमांशु दुबे, राजू बिश्नोई, सतीश पोरवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:धर्मांतरण रोकने के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर रिएग्जाम की पहली पाली की परीक्षा समाप्त:गोरखपुर में अभ्यर्थी बोलें- पिछली बार की तुलना में पेपर टफ और लेंदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment