Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकेंद्र कुमार बने अंबेडकर शोभायात्रा के अध्यक्ष:हाथरस में जयंती के लिए सर्वसम्मति से चयन

    4 hours ago

    1

    0

    हाथरस में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है। खंदारी गढ़ी अंबेडकर पार्क में आयोजित एक बैठक में लोकेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से शोभायात्रा का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए, जिसमें लोकेंद्र कुमार और सोखना निवासी जयप्रकाश रिंकू चौधरी ने आवेदन किया। चुनाव अधिकारी राजपाल सिंह पुनिया एडवोकेट ने दोनों आवेदकों से चर्चा की। समाज के लोगों की सहमति के बाद लोकेंद्र कुमार के नाम पर मुहर लगी। लोकेंद्र कुमार का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरदार सुरजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव बंटी भैया, जुल्म के खिलाफ आवाज संगठन के चौधरी विजेंद्र सिंह, योगेंद्र भैया कांटे वाले, पंकज प्रेमाकर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति पप्पू प्रकाश, संजय सेठ आजाद, अंकुर प्रेमी, राजकुमार भास्कर, ललित कुमार कर्दम, धर्मेंद्र सिंह निगम, रविंद्र प्रताप सिंह, अनुभव सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र कुमार रामदास सिंह, जुगेंद्र सिंह, पीयूष कुमार, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, राजेश गुड्डू एडवोकेट, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मारपीट व धमकी के मामले में 8 वारंटी गिरफ्तार:कासगंज पुलिस ने की कार्रवाई, कोर्ट से जारी वारंट के बाद से थे फरार
    Next Article
    IPL- हैदराबाद से क्लासन-नीतीश की फिफ्टी:5वें विकेट के लिए दोनों के बीच शतकीय साझेदारी, लखनऊ से शमी को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment