Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़कियों के बाल खुलवाए, मोजे तक उतरवाए:रुमाल भी अंदर नहीं ले जाने दी; 60 जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आज दूसरा दिन है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों में एंट्री शुरू हो गई है। प्रयागराज, लचनऊ, प्रतापगढ़ में परीक्षा देने पहुंचे लड़कों के जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई। गोरखपुर में रुमाल तक निकलवा लिया गया। बरेली में लड़कियों के बाल खुलवाकर चेकिंग की गई। क्लेचर, ईयररिंग और चेन उतरवा ली गई। सीतापुर में महिला अभ्यर्थी अपने जेवर उतारकर परिजनों को देने के बाद परीक्षा सेंटी के अंदर गईं। जिन 60 जिलों में परीक्षा चल रही है, वहां 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज करीब 11.80 लाख अभ्यर्थी दो शिफ्ट में परीक्षा देंगे। पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए सुबह 9:30 बजे तक एंट्री होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। इसके लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश मिलेगा और 1:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा 25 अक्टूबर को हुई थी। उस दिन 11.80 लाख में से 8.27 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 1 नवंबर को आखिरी दिन की परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल करीब 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-मथुरा समेत 20 शहरों में बारिश, 75 में अलर्ट:लखनऊ में बूंदाबांदी, जौनपुर में फसलें गिरीं; अर्नब तूफान का यूपी में असर
    Next Article
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment