Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी के मोहम्मदी में नया बस स्टैंड तैयार:आज से बसों का संचालन, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कस्बे में नया बस स्टैंड बनकर तैयार हो गया है। रविवार से यहां से रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इस नए बस स्टैंड से दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर और कानपुर सहित कई शहरों के लिए बसें उपलब्ध होंगी। रोजाना लगभग 70 से 80 बसों के संचालन का प्रस्ताव है, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक मोहम्मदी का पुराना बस स्टैंड जर्जर हालत में था। यात्रियों के बैठने और रात में रुकने की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। बसें सड़क से गुजरती थीं, जिससे अक्सर जाम लगता था और राहगीरों को परेशानी होती थी। परिसर में गंदगी और जलभराव की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी। नाले का पानी बस स्टैंड में भर जाता था, जिससे बाउंड्रीवॉल तक क्षतिग्रस्त हो गई थी। शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव था। इन समस्याओं को देखते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ में प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 3 करोड़ 44 लाख 87 हजार रुपए की स्वीकृति मिली। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब बस स्टैंड तैयार हो चुका है। नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें शौचालय, टिकट काउंटर, कर्मचारियों के कक्ष, बस पार्किंग, प्रतीक्षालय, पेयजल और मोबाइल चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान 40 से गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, सुबह से ही काले बादल
    Next Article
    सुल्तानपुर ग्रामीण बैंक में लाखों का गबन:निलंबित प्रबंधक समेत कई पर FIR, मृत खाताधारकों के खातों से पैसों की अवैध निकासी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment