Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में बेमौसम बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी:शुक्रवार सुबह से बदला मौसम, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसान का डर

    17 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छाए रहने के बीच जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई और तापमान में गिरावट आई। सुबह से ही धूप पूरी तरह गायब रही और आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम देखी गई। इस बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो रही है और कई स्थानों पर कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रही तो गेहूं की बालियां झुक सकती हैं और उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खेत में काम कर रहे किसान राजेश कुमार ने बताया कि इस समय सरसों और मसूर की फसलें कट रही हैं या कटी हुई खेतों में पड़ी हैं। गेहूं भी कटाई के कगार पर है। इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से इन फसलों को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है, वहीं किसान अपनी तैयार फसल को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में विधायक पंकज मलिक के पुतला दहन पर पंचायत:सर्व समाज ने जताया विरोध, 2027 चुनाव में जवाब देने की चेतावनी
    Next Article
    सवायाजपुर-शाहाबाद में गंभीरी-सुखेता नदियों पर पुल निर्माण को मंजूरी:हरदोई में 28.98 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो नए दीर्घ सेतु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment