Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में बाढ़ नियंत्रण, सड़क चौड़ीकरण का काम कराया:विधायक योगेश वर्मा बोले- 22 सरकारी इंटर कॉलेज बनवाए, 2027 में चुनाव लड़ूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी की सदर विधानभा से विधायक योगेश वर्मा ने अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर संतोष जताया। उनका कहना है- बाढ़ नियंत्रण, सड़क चौड़ीकरण, पॉलिटेक्निक स्कूल और ओवरब्रिज जैसी परियोजनाओं ने उनके क्षेत्र की तस्वीर बदली है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आप अपने कार्यों से कितना संतुष्ट हैं और खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपनी सरकार और यशस्वी मुख्यमंत्री को 10 में 10 अंक देता हूं और स्वयं को भी 10 में 10 या 10 में 11 दे सकता हूं। लंबे समय से पड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और हमारी जनता भी बहुत संतुष्ट है। सवाल: कौन से बड़े काम कराए हैं? जवाब: हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या बाढ़ थी। नकहा क्षेत्र और आसपास के गांव लगभग कटने की कगार पर थे। शारदा नदी के तटबंध पर तीन बड़ी परियोजनाएं बनवाईं। नौवापुर और रेहारिया जैसे गांव में खड़ंजा लगवाया है। पैटून पुल बना, जिससे 8–10 हजार लोग आसानी से नदी पार कर सकते हैं। बाढ़ में हर साल होने वाली दुर्घटनाओं और आवागमन की समस्या हल हुई। सवाल: अपने पूरे कार्यकाल में आपने विधानसभा क्षेत्र में कौन से बड़े काम किए? जवाब: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 58 किमी सड़क का चौड़ीकरण कराया। ओवरब्रिज निर्माण से शहर की कनेक्टिविटी बढ़ी। तीन ओवरब्रिज बनकर तैयार हैं। लालपुर बैरियर से कृष्ण टॉकीज तक 26 मीटर चौड़ी सड़क बनवाई। शहर के श्मशान घाट और मेला मैदान तक सड़कें चौड़ी कराई। भानपुर पॉलिटेक्निक स्कूल समेत 22 सरकारी इंटर कॉलेज बनवाए। मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की जगह चिन्हित कर ली गई है। सवाल: क्या आप फिर से टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: जो भी हमारा संगठन निर्णय करेगा, उसी आधार पर मेरी दावेदारी रहेगी। सवाल: क्या आपको लगता है कि पार्टी आपको तीसरी बार टिकट देगी? जवाब: जनता के सर्वे और प्रतिक्रिया के आधार पर टिकट का वितरण होता है। अगर जनता चाहेगी तो मैं फिर चुनाव लड़ूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक दिनेश खटीक बोले- जनता हमेशा भाजपा के साथ रही:विकास के दम पर फिर जीतेंगे; हमने खोई पहचान दिलाई, कृष्ण-पांडव मंदिर बनवाएंगे
    Next Article
    रोजगार मेले में 600 से अधिक लोगों को मिली नौकरी:1500 अभ्यर्थियों ने दिया इंटरव्यू, 20 से अधिक कंपनियां आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment