Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में GST धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़:साइबर पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर साइबर थाना पुलिस ने जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर साइबर अपराध और जीएसटी धोखाधड़ी में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को बहला-फुसलाकर उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटोकॉपी, सिम कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो प्राप्त करते थे। इन दस्तावेजों का उपयोग करके वे जाली प्रपत्र तैयार करते और उनके नाम पर फर्जी जीएसटी फर्में बनाकर धोखाधड़ी करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। इसमें 37 सिम कार्ड, 26 चेकबुक, 16 पैन कार्ड, 20 आधार कार्ड, 21 किरायानामा स्टाम्प, 3 रबर स्टाम्प, 5 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 1 पेन ड्राइव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 1 डिजिटल सिग्नेचर डिवाइस, 19 तालों की चाबियां, 4 जीएसटी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 4 उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, 3 पार्टनरशिप डीड स्टाम्प, 1 रिटायरमेंट डीड, कई रजिस्टर व नोटबुक, 21 पासपोर्ट साइज फोटो पाउच और 17 आधार व पैन कार्ड की प्रतिलिपियां भी मिली हैं। अभियुक्तों की तलाशी में 26,100 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सई नदी बाढ़ क्षेत्र सर्वे के लिए दो करोड़ जारी:IIT रुड़की और सर्वे ऑफ इंडिया को मिली जिम्मेदारी
    Next Article
    मई से12 हजार गांवों को मिलेगी बस सेवा:पूरे प्रदेश से आए 1000 से ज्यादा आवेदन, लखनऊ क्षेत्र में मिले 42 आवेदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment