Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में तिलक समारोह में मारपीट:बजरंग दल ने सीओ ऑफिस घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग की; पुलिस पर पक्षपात का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र स्थित भिड़ौरी गांव में 10 मार्च को हुए तिलक समारोह का विवाद अब तूल पकड़ गया है। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। भिड़ौरी निवासी रेनू पत्नी सर्वेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति सर्वेश और पुत्र अमन उस शाम गांव के जीवन प्रजापति के घर तिलक समारोह में गए थे। रेनू के अनुसार, वहां कृष्णा अवस्थी, शिवम अवस्थी, सुभाष अवस्थी, उनकी पत्नी व बहन, कुलदीप राणा, मनोज चौहान और अन्य लोगों ने उनके पति-पुत्र के साथ मारपीट की। रेनू ने आरोप लगाया कि जब उनके पति विवाद का कारण पूछने गए, तो उन्हें जातिसूचक गालियां दी गईं और जबरन कृष्णा अवस्थी के घर ले जाकर बंद कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची रेनू को भी जमीन पर गिराकर गला दबाने की कोशिश की गई। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। इसी दौरान एक आरोपी ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को बाहर निकाला। रेनू की तहरीर के आधार पर सात नामजद सहित करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शीलू अवस्थी पत्नी कृष्णा अवस्थी ने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाए कि 10 मार्च की रात अमन कुमार, दामोदर और शिवम पुत्रगण सर्वेश्वर समेत 10-12 लोग उनके घर में घुस आए और मारपीट की। शीलू ने आरोप लगाया कि उनकी सास और ननद के साथ भी मारपीट की गई और महिलाओं के साथ अभद्रता की कोशिश की गई। उनका कहना है कि इस घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उल्टे 12 मार्च को उनके खिलाफ ही एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। शीलू ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। बजरंग दल ने किया प्रदर्शन मामले को लेकर बजरंग दल के जिला प्रमुख देव जुनेजा के नेतृत्व में विशेष पांडेय सहित दर्जनों कार्यकर्ता बुधवार को सीओ कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग की। क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पेट्रोल-डीजल संकट, 36 से ज्यादा पंप बंद:गोंडा डिपो बंद होने से आपूर्ति प्रभावित, कई पंपों पर तेल खत्म, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की
    Next Article
    1984 कानपुर दंगों पर इलाहाबाद हाइकोर्ट सख्त:नरसंहार बताकर केस रद्द करने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment