Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य पदयात्रा:11 किमी लंबी यात्रा में बुलडोजर पर सजी हनुमान झांकियां

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर शहर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 26वीं विराट कीर्तनमयी पदयात्रा का आयोजन किया गया। करीब 11 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पदयात्रा की शुरुआत सुबह संकटा देवी मंदिर के पास स्थित सुभाष पार्क से हुई। यह सराफा बाजार, श्रीराम चौराहा, मेन रोड, मिश्राना, इमली चौराहा, सेठ घाट चौराहा और मेला मैदान होते हुए गुलरीपुरवा सीतापुर मार्ग स्थित बाबा हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से शहर गूंज उठा। यात्रा में दर्जनों बुलडोजरों और अन्य वाहनों पर भगवान हनुमान की भव्य झांकियां सजाई गई थीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। भजन मंडलियों द्वारा पूरे मार्ग में कीर्तन प्रस्तुत किया गया। यह पदयात्रा अपनी 25 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रही है और इस वर्ष रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रही है। इससे पूर्व, गुलरीपुरवा स्थित बाबा हनुमान मंदिर में बुधवार देर रात महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महा आरती के साथ ही हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। पदयात्रा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करते हुए कई स्थानों पर वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोका गया। पूरे मार्ग में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली कालेज में हंगामा ...एबीवीपी छात्रों पर FIR की मांग:साध्वी पर अभद्र टिप्पणी के बाद छात्रों के दो गुट आमने-सामने, प्राचार्य को लिखा पत्र
    Next Article
    एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और आईसीएएए के बीच होगा ऐतिहासिक समझौता:खेल और कला को मिलेगा नया मंच, आज प्रशासनिक भवन में साइन होगा एमओयू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment