Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 करोड़ का गांजा बरामद:मस्कट से चॉकलेट के पैकेट में छिपाकर लाया पैसेंजर, एक्स-रे जांच में पकड़ा गया

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (CCSI) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग (कस्टम्स) ने करीब 13 करोड़ का हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा) पकड़ा। इस मामले में एक भारतीय मूल के यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक्स-रे जांच में संदिग्ध सामग्री दिखी कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 1 जून को मस्कट से लखनऊ आने वाली उड़ान संख्या WY-265 के एक चेक-इन बैगेज की एक्स-रे जांच के दौरान संदिग्ध सामग्री का पता चला। इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित यात्री की पहचान की, उसे ट्रैक किया और रोककर उसके सामान की गहन तलाशी ली। पैकेट में भरकर बैग में रखा था तलाशी के दौरान, बैग में रखे पांच चॉकलेट पैकेटों के भीतर छिपाकर रखे गए कुल 10 पॉलिथीन पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में हरे रंग का पदार्थ था, जिसके गांजा या हाइड्रोपोनिक मारिजुआना होने का संदेह है। बरामद पदार्थ का कुल वजन लगभग 13 किलोग्राम है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई प्राथमिक जांच के आधार पर, संदिग्ध एनडीपीएस पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43(ए) के तहत जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने अधिनियम की धारा 8 का उल्लंघन करते हुए धारा 20, 23 और 29 के तहत दंडनीय अपराध किया है। कस्टम विभाग ने आरोपी को 1 जून को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43(बी) के तहत गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई:आधी रात 5 बुलडोजर चले; पूरा मलबा हटवाया, एक हजार जवान तैनात
    Next Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू:6 छात्रों पर कार्रवाई का विरोध, बोले- मनमानी नहीं चलने देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment