Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ गुरुद्वारा कार्यकारिणी के नए पदाधिकारी घोषित:अजीत सिंह अध्यक्ष, जसवंत सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

    18 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में रविवार को साप्ताहिक दीवान के दौरान गुरुद्वारा कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान सरदार अजीत सिंह को सर्वसम्मति से गुरुद्वारा इंदिरा नगर का नया अध्यक्ष और सरदार जसवंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी भाई राजवीर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को गुरु घर का सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगत में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आश्वासन नवनियुक्त अध्यक्ष अजीत सिंह ने गुरुद्वारा की सेवा और संगत की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह ने भी संगत के सहयोग से गुरुद्वारा की धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा इंदिरा नगर की संगत, कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीवान की समाप्ति के बाद परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 जख्म और एक कातिल भाई... आईटी इंजीनियर हिमशिखा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, लिवर-किडनी तक को कर दिया था छलनी
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरा:रायबरेली के जवान प्रदीप शर्मा शहीद, 10 अन्य की भी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment