Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के आईएमआरटी में ‘फ्यूज़न फेस्ट 2026’ का आगाज:तीन दिवसीय कार्यक्रम में 45 कॉलेजों के 300 से ज्यादा छात्र शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में तीन दिवसीय 'फ्यूज़न फेस्ट 2026' का शुभारंभ हो गया है। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.के मित्तल ने फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ ही पूरा परिसर उत्सव के माहौल में रंग गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन और पूर्व आईएफएस अधिकारी राज बंसल भी उपस्थित रहे । निदेशिका प्रो. शिल्पिका पांडेय, शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस दौरान सक्रिय दिखे। 45 कॉलेजों से 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया आईएमआरटी बिजनेस स्कूल की निदेशिका शिल्पिका पांडे ने बताया कि फेस्ट के पहले दिन खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का संगम देखने को मिला। शहर के लगभग 45 कॉलेजों से 300 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। इनमें श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय, बीएनसीईटी कॉलेज, युवराज डिग्री कॉलेज, कृष्णा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, सिटी लॉ कॉलेज, गोयल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, स्टडी हॉल, आईटी कॉलेज और बीबीडी जैसे प्रमुख संस्थान शामिल थे। मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन विभिन्न प्रतियोगिताओं ने माहौल को प्रतिस्पर्धात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। खेल प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम और टेबल टेनिस शामिल थे, जिन्होंने युवाओं में जोश भर दिया। फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अन्य खेल भी सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। छात्रों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण रहे। मोनो एक्ट, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग और बैटल ऑफ डांस जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मोनो एक्ट में एस.एम.एस कॉलेज के अभि सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय के सआद अहमद और अभिनव तिवारी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।इस आयोजन को सफल बनाने में कोका-कोला मुख्य प्रायोजक रहा, जबकि एफएम फीवर ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर मिले बिना डिलीवरी का SMS:एजेंसी कर्मचारी बोल- कुछ नहीं कर सकते, प्रयागराज में LPG की ब्लैक मार्केटिंग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर फोकस:मंत्री ने की समीक्षा बैठक, जनसुविधाओं और बालाजी शोभायात्रा की व्यवस्था परखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment