Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के आदर्श कारागार में कैदी ने सुसाइड किया:बाथरुम में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी की हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के आदर्श कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने सुसाइड कर लिया। कैदी ने बैरक के पीछे बने बाथरुम में चादर फाड़कर फंदा बनाया था। सुबह कैदियों की गिनती होने पर एक कैदी कम मिला। तलाश करने पर शौचालय के अंदर उसका फंदे पर शव लटका मिला। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कैदी के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना बुधवार सुबह की है। कैदी अपनी पत्नी की हत्या में सजा काट रहा था। उसे कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 29 अक्टूबर आदर्श कारागार में हुआ था शिफ्ट बस्ती के लालगंज स्थित बनकटी का रहने वाला राजू उर्फ अब्बास उर्फ असलम (32) नोएडा के सेक्टर-20 स्थित हरौला में रहता था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 29 अक्टूबर को उसे लखनऊ के आदर्श कारागार में शिफ्ट किया गया था। 15 मिनट बाद दोबारा हुई गिनती तो गायब मिला जेलर राजेश सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह 6 बजे कैदियों की नियमित गिनती कराई गई थी। इस दौरान सभी कैदी मौजूद थे। करीब 15 मिनट बाद दोबारा गिनती कराई गई तो राजू गायब मिला। जेलकर्मियों ने तलाश शुरू की तो वह बैरक के पीछे बने बाथरुम में पाइप से बंधी चादर के फंदे से लटका मिला। चादर फाड़कर उसका एक हिस्सा फंदा बनाने में इस्तेमाल किया गया था। उसे तत्काल नीचे उतारकर डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में लड़कों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला:बकरी को काटने पर आंख में सरिया घोंपा, इलाज के 2 दिन बाद मौत
    Next Article
    मेरठ सांसद अरुण गोविल की फिसली जुबान:मंच से CM को कहा दिया PM योगी, बाल एल्युमिनियम कैन इंडस्ट्री का शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment