Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के ऐशबाग में पाइपलाइन टूटी:पानी आपूर्ती हुई बाधित, सड़क पर जलभराव, तिलकनगर में शनिवार को भी नहीं आएगा पानी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम के जोन -2 स्थित तिलकनगर वार्ड में ऐशबाग पुल के नीचे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइपलाइन जर्जर थी। इसके चलते यह क्षतिग्रस्त हुई है। इसके कारण शनिवार सुबह क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ऐशबाग में पानी आपूर्ति हुई प्रभावित जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐशबाग पुल के नीचे से गुजर रही जलापूर्ति पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है। टीम द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जिसके चलते तिलकनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग की तकनीकी टीम मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में जुटी हुई है, ताकि जलापूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। मरम्मत कार्य पूरा होते ही नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पार्षद बोले बढ़ गई समस्या विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पाइपलाइन की मरम्मत शीघ्र पूरी कर तिलकनगर क्षेत्र में जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। स्थानीय पार्षद राजीव बाजपेई ने कहा कि तिलक नगर कुंडारी रकाबगंज के ऐशबाग पुल के नीचे कई जगह पाइप फटी थी। इससे लोगों के लिए समस्या बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा:ब्रज नर्सिंग होम में परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने कराया शांत
    Next Article
    मथुरा में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:संस्कृति विश्वविद्यालय के पास दिल्ली-आगरा ट्रैक पर हादसा, मौके पर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment