Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में पल्ली बिछाकर बैठे किसान:राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन, बोले-रिहा करो

    3 hours ago

    1

    0

    किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार शाम बड़ी संख्या में हजरतगंज कोतवाली पहुंचे किसान पल्ली बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष आलोक, प्रवक्ता तौकीर समेत बड़ी संख्या में किसान हजरतगंज थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं। 2 तस्वीरें देखिए… किसान बोले- टिकैत को रिहा किया जाए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया- हमारे नेता को उड़ीसा में गिरफ्तार कर लिया गया। वे उड़ीसा में किसानों की समस्या पर बात करने वहां गए थे। मगर बीजेपी की सरकार ने अन्याय करते हुए नेता हो गिरफ्तार किया। हम आज अब हजरतगंज थाने में अपना धरना दे रहे हैं। देश के हर थाने में हमारे किसान संगठन से जुड़े लोग धरना दे रहे हैं। हम सभी की यही मांग है कि हमारे नेता राकेश टिकैत को रिहा किया जाए। लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाएगा अगर हमारे नेता राकेश टिकट को तत्काल नहीं छोड़ा गया तो सुबह उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ जाएगा, जिसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। उड़ीसा में भाजपा की सरकार है। क्या किसान आंदोलन नहीं कर सकता अपनी आवाज नहीं उठा सकता। हमें और हमारे नेता को रोका जा रहा है। किसान कानून हाथ में नहीं लेगा, मगर पूरे प्रदेश का किसान हर एक थाने पर होगा। तौकीर फरहत बोले- यह सरकार किसान विरोधी किसान नेता तौकीर फरहत ने कहा- हमारे राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट पीड़ित किसानों की आवास बनाकर उड़ीसा गए थे। उन्हें गिरफ्तार किया गया। राकेश टिकट पूरे भारत के किसानों की आवाज है। जिस सरकार ने भी किसानों की आवास को दबाने की कोशिश की वह गायब हो गई। पूरे देश में किसान की कोई भी मांग पूरी नहीं हो रही है। सिर्फ कागजी कार्रवाई होती है। हमारे किसान नेता पर कारवाई कर कर हम लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। राकेश टिकैत पर कार्रवाई करके इस बात पर मोहर लगा दी कि यह सरकार किसान विरोधी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में परीक्षा फॉर्म और हॉस्टल का हंगामा:छात्र नेता बोले- मार्कशीट रूकने से प्रभावित हो रहा छात्रों का भविष्य
    Next Article
    राकेश टिकैत गिरफ्तार, भाकियू का थानों पर धरना:ओडिशा में गिरफ्तारी के विरोध में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment