Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी,:सुबह चेक-इन के बाद रात में मिला शव: पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे होटल से पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र गोयल (34) पुत्र वासुदेव प्रसाद, निवासी कागारोल (आगरा) के रूप में हुई है। वह गुरुवार सुबह करीब 9 बजे होटल में आकर ठहरा था। इसके बाद उसने कमरे में ही फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत:मुंह से निकल रहा था झाग; दूसरे राज्य से आया था: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    लखनऊ में होटल में बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप,:अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; 7 नामजद समेत 5-6 अज्ञात पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment