Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के कैफे में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान:4 महीने पहले ही हुआ था शुरू, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड पर सोमवार देर रात एक कैफे में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरे कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से कैफे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। यह कैफे करीब चार महीने पहले ही शुरू किया गया था। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां पहुंचीं सूचना मिलते ही बीकेटी फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कैफे में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 4 महीने पहले हुई थी कैफे की शुरुआत कैफे मालिक अमान के मुताबिक, कैफे की शुरुआत करीब चार महीने पहले ही की गई थी। आग से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। बीकेटी फायर स्टेशन के एफएसओ प्रशांत साहू ने बताया कि रात करीब दो बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आग तेजी से फैल चुकी थी। दो फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग बुझाई गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में डायग्नोस्टिक सेंटर पर गलत रिपोर्ट का आरोप:पीड़ित ने पथरी की गलत जानकारी देने का दावा किया, डीएम से शिकायत
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में अवैध पैठ बाजार पर डीएम के आदेश बेअसर:साप्ताहिक मंडियां जारी, ठेकेदार को आर्थिक नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment