Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के लौलई उपकेंद्र पर बिजली उपभोक्ताओं का हंगामा:4 घंटे 500 लोगों ने की नारेबाजी, बोले- स्मार्ट मीटर बने आफत

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर लौलई उपकेंद्र पर कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को 4 घंटे तक जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर स्थानीय पार्षद ममता रावत भी मौजूद रहीं। लोगों ने स्मार्ट मीटर के चलते लगातार हो रही बिजली कटौती और मीटर रीडिंग अधिक आने का विरोध करते हुए मीटर बदलने की मांग की है। स्थानीय पार्षद ममता रावत ने कहा- बिना बताए मीटर बदलने से स्थानीय लोग नाराज हैं। लोगों को प्रीपेड मीटर नहीं चाहिए, जो मीटर पहले लगा है, वही चाहिए। दावा है कि अधिकारियों ने कहा- पुराने मीटर लगाए जाएंगे। लौलई उपकेंद्र पर लगातार चौथे दिन 500 लोग फिर से पहुंच गए। लगातार तीन दिनों से अधिकारियों की तरफ से शिकायतों को नजरअंदाज करने पर लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर महिला, बुजुर्ग और बच्चे तक बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देखकर मौके पर लेसा के चीफ इंजीनीयर सुशील गर्ग भेजे गए। इस बीच कई बार की बातचीत के बाद अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा। 11 बजे से 3 बजे तक हुआ जोरदार प्रदर्शन इसके बाद लोग शांत हुए। स्थानीय निवासी सरोज कुमार पासवान ने बताया- हमारी कॉलोनी में जो मीटर लगे थे। उसको हटाकर करीब 2 हजार से अधिक मकानों में प्रीपेड मीटर लगा दिए। इसमें रिचार्ज करना पड़ता है। बिल माइनस में जाते ही लाइट काट देते हैं। हम लोगों ने सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रदर्शन किया है। मौके पर आश्वासन दिया गया कि उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। विरोध के बाद से नहीं कट रही लाइट विरोध कर रही महिला सुमन ने बताया- जब से मीटर लगा था। पैसा माइनस में जाते ही कनेक्शन कट जाता था। दावा है कि स्मार्ट मीटर लगाने के पहले 200-250 बिल आता था। अब 500-600 बिल आता है। इससे परेशानी बढ़ गई है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने बताया कि जब से प्रदर्शन किया गया है, तब से लाइट नहीं काटी जाती है। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से कहा- जिनके मकान के मीटर बदले गए हैं। उनकी सूची और समस्या दी जाए। तीसरे दिन प्रदर्शन में पहुंचे थे विधायक कांशीराम आवासीय कॉलोनी के कंज्यूमर ने बताया- स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अचानक बढ़ गए है। प्रीपेड सिस्टम के कारण बार-बार बिजली कट रही है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीकेटी विधायक ने तीसरे दिन (सोमवार) लेसा के उच्च अधिकारियों से मामले को जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा- मैं इन उपभोक्ताओं के साथ हूं। इनके मामले में बिजली विभाग ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मैं भी इस धरने का हिस्सा बनूंगा। उन्होंने वर्टिकल व्यवस्था की कड़ी आलोचना की और कहा कि मैं क्षेत्र का जनप्रतिनिधि हूं और मुझे कई बार अलग अलग ज़िम्मेदार अधिकारियों से बात करने में असहजता होती है। अब तक हम एसई और मुख्य अभियंता से बात कर लेते थे। सब स्टेशन पर बैठे विधायक, अधिकारियों से की बातचीत अब इसमें भी कई बदलाव हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नए वर्टिकल व्यवस्था में जिम्मेदार अधिकारियों ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भी छंटनी कर दी है। जबकि गर्मी के मौसम में यह नहीं होना चाहिए था। लौलाई विद्युत सब स्टेशन पर बैठ कर विधायक ने लेसा के उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि शनिवार से कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोग स्मार्ट मीटर में आ रहीं समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हैं। एसडीओ स्तर के अधिकारियों को मौके पर भेज दिया जा रहा है। जबकि उच्च अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचकर कंज्यूमर की समस्या सुननी चाहिए। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई घंटे ऑपरेशन के बाद सीने से निकली सरिया:अलीगढ़ में नीचे खड़े किशोर के सीने में घुसी थी 10 फीट लंबी रॉड
    Next Article
    करोड़ों की GST चोरी का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने फर्जी ई-वे बिल, दस्तावेज और मोबाइल बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment