Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के ओमकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर रामचरितमानस पाठ:धार्मिक माहौल में हुआ समापन, श्रद्धालुओं को मिला प्रसाद

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सेक्टर-12 इंदिरा नगर स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक आयोजन किया गया। आवासीय जन कल्याण सेवा समिति ने रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया, जिसका विधि-विधान से समापन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सी-ब्लॉक शिवाजी पार्क, ए-ब्लॉक जन कल्याण समिति और सहयोग विकास समिति के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग किया और प्रसाद ग्रहण किया।आवासीय जन कल्याण सेवा समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, अविनाश कुमार सिंह, एमएलसी संतोष सिंह, पार्षद पूजा जसवानी, मुकेश सिंह चौहान, भूपेन्द्र शर्मा, अशोक उपाध्याय, भृगू नाथ शुक्ला, पूर्व पार्षद पी.एन सिंह, राम मोहन अग्रवाल, मालती सिंह, देवी शरण त्रिपाठी और इंदिरा नगर महासमिति के महामंत्री सुशील बच्चा सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्तीय अधिकारी 48 घंटे से लापता:बरेली पुलिस ने शहर से बाहर जिलों तक खोज अभियान बढ़ाया
    Next Article
    बरेली में चश्मदीद की सुपारी देने के आरोपी को झटका:हाईकोर्ट से याचिका वापस, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment