Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के PGI में गरज-चमक के साथ तेज बारिश:हजरतगंज-सरोजनी नगर में बूंदाबांदी, तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा गिरावट

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कई इलाकाे में बुधवार शाम साढ़े 7 बजे बारिश हुई। PGI के कल्ली पश्चिम में आधे घंटे तक तेज बौछार पड़ी। हजरतगंज और सरोजनी नगर में बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था। 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। इससे पहले मंगलवार को 12 घंटे से ज्यादा देर तक रिमझिम बारिश हुई। इससे बुधवार सुबह अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइटें प्रभावित रहीं। बीकेटी में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य तापमान की तुलना में 3.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 2.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… मंगलवार शाम से बदला मौसम मंगलवार शाम करीब 6 बजे धूल भरी आंधी चली। उसके बाद रातभर रिमझिम बारिश हुई। बुधवार तड़के से ही रुक-रुककर बारिश हुई। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क पावर हाउस के सामने आंधी से एक पेड़ उखड़ कर कार पर गिर गया। घटना के समय गाड़ी में कोई सवारी बैठी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। गोमती नगर थाना SI अंतिम कुमार सिंह और उपनिरीक्षक विनीत शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से पेड़ हटाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक रोड की एक लेन पर यातायात बाधित रहा। रायबरेली रोड पर गोपालखेड़ा पुल के पास एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही पेड़ की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। बुधवार सुबह हल्की बारिश, दिन में बादलों के बीच धूप निकलने के आसार बुधवार सुबह राजधानी में हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि “फील्स लाइक” तापमान 24 डिग्री तक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन चढ़ने के साथ बादलों के बीच धूप निकलने की संभावना है और तापमान धीरे-धीरे 26 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। अगले 48 घंटों में 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है तापमान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लखनऊ में अधिकतम तापमान में अगले 48 घंटों के दौरान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश और बादलों के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना रहेगा। बारिश और आंधी का असर पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय स्तर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण हो रहा है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश जारी रह सकती है। गुरुवार तक बना रहेगा बारिश का असर मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला गुरुवार तक जारी रह सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे लोगों को मौसम के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहने की जरूरत है। लखनऊ में बदले इस मौसम ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है। दूसरी ओर किसानों और आम जनजीवन पर इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वाराणसी डायवर्ट की गई फ्लाइटें लखनऊ में खराब मौसम होने की वजह से फ्लाइटें प्रभावित हुई। मंगलवार रात में लखनऊ आ रही इंडिगो की दो फ्लाइटों को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली में अचानक मौसम खराब होने से इंडिगो की पुणे-दिल्ली फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सामान्य होने पर विमान को फिर दिल्ली भेजा गया। ओलावृष्टि और तेज हवाओं का भी अलर्ट बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-पानी के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस मौसम बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ा है। विशेष रूप से गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बारिश और तेज हवाएं फसल की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में अत्याधुनिक बस स्टेशन को मंजूरी:पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण, यात्रियों को मिलेगा लाभ
    Next Article
    थ्रेशर में युवक की मौत पर सपा ने जताया शोक:दारागंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में नेता पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment