Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में 2 दिन हॉफ डे OPD:सोमवार-मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इलाज, इमरजेंसी में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में आज से 2 दिनों तक हॉफ डे वर्किंग रहेगी। मेडिकल संस्थानों में भी नए मरीजों को नहीं देखा जाएगा। सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का होगा इलाज। SGPGI की OPD में सिर्फ उन्हीं मरीजों को देखा जाएगा जिन्हें आज की डेट पहले से दी गई है। जबकि KGMU और लोहिया संस्थान में इमरजेंसी में इलाज मिलेगा। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को ओपीडी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने समय में बदलाव की जानकारी दी है। हालांकि, आपात स्थिति में मरीजों को राहत देने के लिए इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती रहेंगी। गंभीर स्थिति में मरीज ओपीडी के समय का इंतजार करने के बजाय इमरजेंसी में पहुंच सकते हैं। बिना इलाज कोई मरीज नहीं लौटेगा लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के निदेशक डॉ.विवेक गुप्ता ने बताया कि OPD में हॉफ डे वर्किंग रहेगी पर बिना इलाज के कोई मरीज वापस नहीं लौटेगा। सभी मरीजों को इलाज मिले, इसके लिए ड्यूटी रोस्टर भी जारी किया गया है। इमरजेंसी में भी फुल अलर्टनेस है। इमरजेंसी में राउंड द क्लॉक मौजूद रहेंगे डॉक्टर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ.जीपी गुप्ता ने बताया कि भर्ती मरीजों को इलाज मिलता रहेगा। छुट्टी के बावजूद दोनों दिन डॉक्टर OPD में मौजूद रहेंगे। 12 बजे तक आने वाले सभी मरीजों को इलाज मिलेगा। इसके बाद इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर सभी मरीजों का इलाज करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, सुबह ओस का नजारा:रात में कूलर-पंखे बंद; रात से सुबह तक ठंडी हवाएं, दिन में दोपहर तक गर्मी का हल्का अहसास
    Next Article
    UPESSC प्राइमरी सहायक शिक्षक में 6 लाख से अधिक आवेदन:अंतिम तिथि 28 अक्टूबर,परीक्षा 3-4 दिसंबर को होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment