Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के सरस्वती विद्या मंदिर में रामनवमी पूर्व संध्या:छात्रों ने भगवान राम के आदर्शों पर विचार साझा किए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को रामनवमी की विशेष संध्या पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में भैया-बहनों, आचार्यों और आचार्या बहनों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई छात्रों ने भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। पूरे परिसर में राम नाम की गूंज सुनाई दी।कार्यक्रम की संयोजिका आचार्या शालिनी श्रीवास्तव ने छात्रों को भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। अंत में, प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद्र पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान राम का जीवन हमें मर्यादा, अनुशासन और सद्गुणों को अपनाने की सीख देता है। उन्होंने सभी छात्रों से इन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना में ऋषभ पंत ने सबसे लंबा छक्का मारा:बोले- एंजॉय करो; खुश रहो, 9 हजार स्कूली बच्चों ने चीयर किया
    Next Article
    सहारनपुर में पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत:बाइक पर लिफ्ट लेकर मायके लौटते समय गई जान, रंधेडी से बीराखेड़ी के बीच हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment