Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के शिव भोला मंदिर में भजन-कीर्तन:महिला मंडल समिति ने सोमवार को किया आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्थित शिव भोला मंदिर में मंगलवार को भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां महिला मंडल समिति की ओर से भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने एक सुर में भजनों की प्रस्तुति शुरू की। ढोलक और मंजीरों की मधुर ध्वनि के बीच महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन नजर आईं। मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। ‘मैया ओ मैया, तुझे कब आएगा दया ' जैसे भजन की प्रस्तुति भजन-कीर्तन के दौरान कई प्रसिद्ध और लोकप्रिय भजन गाए गए। इनमें ‘मैया ओ मैया, तुझे कब आएगा दया’, ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’, ‘लली लली चुनरिया सितारों वाली’ और ‘मेरी झोली भर दे ओ माता’ जैसे भजन शामिल रहे। इन भजनों पर महिलाएं झूमती और ताली बजाती नजर आईं, जिससे कार्यक्रम में अलग ही ऊर्जा देखने को मिली। हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं महिला मंडल की सदस्य पूनम गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि महिला मंडल हर सप्ताह भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित करता है, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम के दौरान विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना भी की गई। अंत में विधि-विधान के साथ मां भगवती की आरती उतारी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिषदीय स्कूलों का समय बदला,सुबह 7:30 से 12:30 तक:बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश,SDRF की हीटवेव चेतावनी के बाद फैसला
    Next Article
    लखनऊ में गोंड समाज के अधिकारों पर बड़ा आयोजन:दारुलशफा में प्रांतीय मंडलीय सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment