Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11वीं की छात्रा फांसी पर लटकी:कमरे में फंदे से झूलती मिली लाश, मां की डांट से नाराज थी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के हसनगंज थानाक्षेत्र में मां की डांट से आहत 11वीं की छात्रा ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे से लटका देख परिजन आनन-फानन में उसे बलरामपुर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर निवासी अरविंद कुमार सिक्योरिटी गार्ड सुपरवाइजर हैं। परिवार में पत्नी सपना, बेटी लीजा उर्फ बेबो (17) और बेटा उदय है। परिजनों के मुताबिक लीजा एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। किसी बात को लेकर मां ने उसे डांटा शुक्रवार को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद नाराज होकर वह कमरे में चली गई। काफी देर बाहर नहीं आई तो अरविंद कमरे में पहुंचे। कमरे के अंदर बेटी को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और छात्रा को नीचे उतारकर तुरंत अस्पताल ले गए। परिवार में कोहराम मच गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शनिवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों को DM की फटकार:वाराणसी में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में समीक्षा
    Next Article
    STEMI प्रोग्राम के तहत मेडिकल कॉलेज में 2 दिवसीय प्रशिक्षण:11 जिलों के 184 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली जीवनरक्षक ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment