Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 15 हजार लोगों का कटा कनेक्शन:बिजली बिल जमा करने पहुंचे लोग, बोले बिल जमा करने के बाद भी नहीं जुड़ी लाइट

    8 hours ago

    1

    0

    स्मार्ट मीटर की बिलिंग माइनस में जाने के बाद लखनऊ में 15 हजार लोगों का बिजली कनेक्शन कट गया था। इसके बाद शनिवार को बिजली बिल जमा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बालू अड्डे से राजभवन स्थित ऑफिस पर पहुंचे लोगों ने कहा कि बिजली बिल जमा करने के बाद भी आज लाइट नहीं जुड़ी। तीन घंटे से दौड़ रहे। जेई, एक्सईएन और चीफ तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कनेक्शन नहीं जुड़ा है। इससे समस्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि जब से वर्टिकल व्यवस्था आई है। तभी से परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को 15 हजार लोगों का कनेक्शन कटा स्मार्ट मीटर के सिस्टम के अनुसार उपभोक्ता जितना पैसा जमा करेगा, उतनी की बिजली जला सकता है। पैसा खत्म होने पर विभाग की ओर से रिमाइंडर के साथ मीटर को रीचार्ज कराने के लिए तीन दिन का समय दिया जाता है। इस अवधि में उपभोक्ता जितनी बिजली इस्तेमाल करता है, उतना ही मीटर में बिलिंग माइनस होती जाती है। तीन दिन बाद रीचार्ज न कराने पर कनेक्शन कट जाता है। शुक्रवार को शहर के लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं के साथ ऐसा ही हुआ। शाम को जब बिजली कट गई तब उन्हें पता चला। उसके बाद मीटर रीचार्ज कर विभाग के दौड़ लगाने शुरू कर दिए, लेकिन तकनीकि कारणों से कनेक्शन जुड़ नहीं पाया। इन इलाकों के उपभोक्ता हुए परेशान रीचार्ज न कराने से जिन इलाकों के उपभोक्ताओं की बिजली कटी है उसमें इंदिरा नगर, राजाजीपुरम, आशियाना, नादरगंज, चौक, ठाकुरगंज और चिनहट क्षेत्र शामिल है। अवधेश कुमार वर्मा, अध्यक्ष, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने कहा कि लेसा की लापरवाही के कारण ही 15 हजार उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर का मामला नया है, ऐसे में उपभोक्ताओं को समझ में नहीं आया। रीचार्ज कराने के बाद लेसा को कटे कनेक्शन उतनी ही तेजी से जोड़ने चाहिए, जितनी तेजी से काटे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 6.57 करोड़ की पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:मंत्री जयवीर सिंह बोले- संस्कृति से मजबूत होगा विकास
    Next Article
    कन्नौज के सभी बुजुर्गों को पेंशन दिलाई:समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण बोले–सिस्टम को मजबूत करना बाकी, केस कराने के आरोप झूठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment