Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 16 MM बारिश; 2 डिग्री गिरा पारा:रॉयल एनफील्ड के इवेंट में टेंट-कैनोपी भीगे; कॉन्सर्ट रोका, बंथरा में बिजली गुल

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शाम साढ़े पांच बजे के बाद बारिश हुई। हजरतगंज-गोमती नगर और सरोजनी नगर में तेज हवा के साथ बौछार पड़ी। गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक बाइक कंपनी के इंवेट में बारिश से टेंट-कैनोपी भीग गए। लोग पानी से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में शनिवार को 16 मिलीमीटर बारिश हुई। 1 मार्च से अभी तक कुल 19.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके चलते वार्म नाइट जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी दर्ज की गई। बारिश की 7 तस्वीरें देखिए… बारिश की वजह से म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका कानपुर से रैपर कृष्णा को सुनने के लिए आए कृष्णा ने बताया- बारिश ने मजा किरकिरा कर दिया। थोड़ी देर के लिए म्यूजिक कॉन्सर्ट रोका दिया गया है। अगर बारिश खत्म होगी तो फिर से शुरू किया जाएगा। तब तक दोस्तों के साथ यहीं इंतजार करूंगा। फैन बोला- बारिश ने मजा खराब किया सत्यम ने बताया-रॉयल एनफील्ड के हंटर वेरिएंट का प्रमोशनल इवेंट था। कई रैपर आए थे। खाने-पीने की भी स्टॉल लगे थे। रैप म्यूजिक का मजा ले रहे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश से सारा मजा खराब हो गया। बंथरा में बिजली गुल, अंधेरे में डूबा हरौनी कस्बा बंथरा इलाके के गहरु पावर हाउस उपकेंद्र और हरौनी फीडर में तेज हवा और बारिश से फॉल्ट आ गया। इससे इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली कटौती हुई। इसके बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। सुबह से यलो जोन में AQI लखनऊ में सुबह से 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत उपाय गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी के साथ यलो जोन में दर्ज किया गया है। सबसे खराब स्थिति तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां पर AQI का लेवल 188 रहा। अलीगंज 144, लालबाग 140, गोमतीनगर 128, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 108 और कुकरैल का AQI 101 के साथ में मध्यम श्रेणी यलो जोन में रहा। वहीं, शुक्रवार शाम 4 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लखनऊ का AQI 96 के साथ में संतोष जनक श्रेणी में रहा। आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर शुरू हो गया है। अगले कुछ दिनों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। आज पूरे प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस दौरान गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। 5 अप्रैल से मौसम में सुधार होना शुरू होगा। 6 अप्रैल को मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा। धूप निकलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद 7 से 9 अप्रैल के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे पारे में 3 से 5 डिग्री तक की भारी गिरावट आ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तीन महिलाएं गिरफ्तार, 9.6 किलो गिलट बरामद:आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    मथुरा में अचानक बदला मौसम:तेज गर्जना संग झमाझम बारिश, तापमान गिरा; फसलों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment