Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 17 साल के बच्चे की मौत:डालीगंज पेट्रोल पंप के पीछे शव पड़ा मिला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के मदेयगंज इलाके में 17 साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप के पीछे डालीगंज क्रासिंग के पास मिला। बच्चे के मामा ने पड़ोस में रहने वाले दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। शिया कॉलेज के पीछे मदेयगंज निवासी अरुण ने बताया कि उनका भांजा आयुष सिंह (17) पुत्र अजय साथ में रहता है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। आयुष शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे दुकान में काम करने गया था। रोजाना दोपहर में खाना खाने घर आता था, लेकिन कल नहीं आया। इस पर परिवार को लगा कि रात को काम खत्म करके आ जाएगा, लेकिन नहीं आया। इस पर आसपास तलाश की जा रही थी। तभी करीब 11.45 पर पुलिस से सूचना मिली कि आयुष अचेत अवस्था में डालीगंज क्रासिंग इंडियन ऑयल टंकी के पीछे मिला है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंप के सुपरवाइजर की पड़ी नजर अरुण ने बताया कि पंप के सुपरवाइजर ने सबसे पहले आयुष का शव देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो से आसपास पहचान कराई तो एक परिचित मैकेनिक ने पहचान कर पुलिस को नंबर दिया। पुलिस ने कॉल करके पूरे मामले की जानकारी दी। पड़ोसी ने दी थी मारने की धमकी अरुण का कहना है कि आयुष का बुधवार को पड़ोस में रहने वाले दोस्त से झगड़ा हुआ था। उसने आयुष को जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार को आयुष सुबह 10 बजे ही निकल गया था। इस दौरान ही उसकी हत्या की गई। आयुष के शरीर व चेहरे पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। अरुण का कहना है कि घटना के बाद पूरा परिवार फरार है। मामले में इंस्पेक्टर मदेयगंज का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों से तहरीर मिली है। दोनों लड़के साथ ही इंजेक्शन का नशा लेते थे। इस दौरान ही किसी बात पर विवाद हुआ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शटडाउन के बावजूद करंट लगने से लाइनमैन की मौत:हरदोई के काशीपुर में बिजली पोल ठीक करते समय हादसा
    Next Article
    सोनभद्र में रोका गया बाल विवाह:नाबालिग लड़के-लड़की की शादी से पहले टीम ने रुकवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment