Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 18mm बारिश, ओले गिरे:पारा 10 डिग्री से ज्यादा गिरा, दिन-रात के तापमान में मात्र 3.2 डिग्री का अंतर

    15 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शुक्रवार को मौसम अचानक बदल गया। भोर से हल्के बादल थे। सुबह 9 बजे तक बादल घने होते ही दिन में अंधेरा छा गया। तेज बारिश शुरू हो गई। किसी-किसी इलाके में ओले भी गिरे। गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, मलिहाबाद इलाकों में काले बादल छाने के साथ बारिश हुई। इंदिरानगर में ओले गिरे। 24 घंटे में 18 मिमि बारिश दर्ज की गई। बादल गरजे। कई इलाकों में बिजली कट गई। सुबह से 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। मौसम विभाग ने बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया। सुबह से दोपहर 3 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 10.3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य न्यूनतम तापमान से 4.1 डिग्री कम रहा। दिन और रात के तापमान मात्र 3.2 डिग्री का अंतर रहा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। 5 तस्वीरें देखिए- लखनऊ में बदले मौसम के पल-पल के अपडेट्स जानिए नीचे लाइव ब्लॉग में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंचे पूर्व इसरो प्रमुख:छात्रों को किया मोटिवेट, अंतरिक्ष तकनीक और नवाचार के बारे में बताया
    Next Article
    मूंगफली बिजनेस के नाम पर टैक्स चोरी करने वाला अरेस्ट:कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर 2.66 करोड़ का घोटाला, 2 आरोपी पहले ही जा चुके जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment