Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 बेटियां जिंदा जलीं, 250 परिवार बेघर:डेढ़ लाख की गड्‌डी लिए प्रेग्नेंट महिला बोली- सब राख हो गया, अधिकारी बना रहे लिस्ट

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बुधवार शाम को लगी आग में 250 से ज्यादा झोपड़ियां राख हो गईं। 2 मासूम बहनें जिंदा जल गईं। इनमें एक 2 साल तो दूसरी 2 महीने की थी। गुरुवार सुबह घटनास्थल पर सिर्फ राख और जल चुका गृहस्थी का सामान नजर आया। बेघर हुए ये लोग राख में सामान तलाश रहे हैं। अलमारी, फ्रिज, बाइक जैसी चीजें राख में मिल गईं। बेघर हुए कुछ परिवारों को अफसरों ने रात में ही रैन बसेरों में भेजा था, जबकि कुछ ने पास के खाली प्लॉट में रात बिताई। महिलाओं ने रोते हुए आरोप लगाया कि कोठीवालों ने उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। उन्हें पहले धमकाया गया था कि झोपड़ियां हटा लो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। हम नहीं हटे, तो झोपड़ियों में आग लगा दी। उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी भर की कमाई राख हो गई। अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच जाती, तो कुछ सामान बच सकता था। एक महिला हाथों में डेढ़ लाख रुपए की जली नोटें लेकर बताया- देखिए पति की कमाई जल गई। फिलहाल, विकासनगर इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। पीड़ित लोग शाम तक अपने उजड़ी झोपड़ियों से बचा-खुचा सामान समेट रहे हैं। एक-दो ने दोबारा पुरानी जगह पर अपनी टाट-पट्‌टी डाल दी है। कई समाजसेवी लोगों को खाना खिला रहे हैं। अफसर-कर्मचारी बेघर हुए लोगों की लिस्ट बना रहे हैं। इन्हें कितना मुआवजा या राहत मिलेगा, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। DCP दीक्षा शर्मा ने बताया- आग लगने की सूचना पर जिले के सभी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुला ली गई थीं। राहत और बचाव कार्य कल से किया जा रहा। SDRF-NDRF की टीमें लगाई गई थीं। दो बच्चियों की डेडबॉडी मिली है। उनके मां-बाप बाराबंकी के काशी पुरवा गांव के रहने वाले हैं। 6 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला जानिए- आग की 3 तस्वीरें- घटना से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश संसद में बोले- मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण मिले:अमित शाह का तंज- फिक्र न करें, आप तो 2027 में भी नहीं जीतेंगे
    Next Article
    झांसी में स्पा सेंटर की युवती की मौत:बॉयफ्रेंड शव दफनाने कब्रिस्तान ले गया, इधर दिल्ली से आए पति ने हंगामा करते हुए पुलिस बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment