Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 20 करोड़ की जमीन से हटाया कब्जा:भू-माफिया कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे थे, नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर से कार्रवाई की है। सरसवां और मस्तेमऊ में चलाए गए अभियान में करीब 20 करोड़ रुपए की जमीन से कब्जा हटाया गया है। यहां पर भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी थी। इसी पर नगर निगम ने पुलिस और ईटीएफ बल के साथ में मिलकर कार्रवाई की है। भू माफियाओं ने किया था कब्जा सरसवां स्थित गाटा संख्या 839 (0.204 हेक्टेयर), 842 (0.239 हेक्टेयर), 843 मि (0.204 हेक्टेयर) और 1018 मि (0.161 हेक्टेयर) की भूमि राजस्व अभिलेखों में क्रमशः नवीन परती, बंजर एवं नदी के रूप में दर्ज है। इन जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवाल खड़ी कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका थी। जेसीबी मशीनों के माध्यम से बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया गया और जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद कुल 0.857 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। नगर निगम के अनुसार जमीन की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। मस्तेमऊ में 10 करोड़ की जमीन से हटा कब्जा मस्तेमऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.113 हेक्टेयर सरकारी जमीन से कब्जा हटाया। इससे करीब 10 करोड़ रुपए की जमीन को खाली कराई गई। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था, जिससे नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा था। मौके का निरीक्षण किया और जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कठमुल्ले घातक' कहने वाले जस्टिस शेखर कल रिटायर होंगे:महाभियोग प्रस्ताव डेढ़ साल से लटका, हाईकोर्ट में विदाई समारोह होगा
    Next Article
    नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आंबेडकर जयंती पर व्याख्यान:एक्सपर्ट्स ने सामाजिक लोकतंत्र को बताया जरूरी, बोले- गांवों में छात्र काम करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment