Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 24 घंटे से हो रही बारिश:सुबह से छाए बादल, चल रही ठंडी हवा, रात और दिन के तापमान में 3 डिग्री का अंतर

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में 24 घंटे से बारिश का सिलसिला जारी है। रात में बारिश के बाद तड़के से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से दिन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रह गया। इसके चलते दिन भर मौसम ठंडा बना रहा है जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया या सामान्य तापमान से 10.3 डिग्री कम रहा है। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा या सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। दिन में 18 मिलीमीटर बारिश लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड की गई। दिन और रात का गिरेगा पारा उत्तर भारत में पश्चिम से आने वाली हवाओं का एक सिस्टम बन रहा है। इससे पाकिस्तान से पंजाब, राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश तक असर पड़ रहा। नीचे की हवाओं में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास दो छोटे चक्रवाती सिस्टम बन रहे हैं। इसकी वजह से बादल छाए रहने के साथ में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक प्रदेश में तेज आंधी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आने के साथ में ओला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापामन में 7-9 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद पारा 5-7 डिग्री धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बीच मौसम बदलने से पारा 28-32 डिग्री के बीच कई जगहों पर दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर 12 से 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसमें भी 6-8 डिग्री तक की गिरावट होगी। वहीं, 20-26 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। 5 तस्वीरें देखिए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी सुप्रीम लीडर बोले- जंग में दुश्मन की हार हुई:हमले के बावजूद देश एकजुट, उन्हें लगा था जनता सरकार के खिलाफ हो जाएगी
    Next Article
    गोरखपुर से पुणे-मुंबई के लिए रोजाना स्पेशल ट्रेन:गर्मियों में यात्रियों को मिलेगी राहत, 30-30 फेरे में चलेगी गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment