Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 30 मिनट रुकी मेट्रो,:यात्री हुए परेशान; तकनीकी खराबी की आशंका

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ मेट्रो में शुक्रवार को अचानक आई तकनीकी दिक्कत ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट की ओर जा रही मेट्रो करीब 30 मिनट तक खड़ी रही, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेट्रो बिना किसी सूचना के अचानक रुक गई। इस दौरान यात्रियों को न तो देरी की वजह बताई गई और न ही कोई स्पष्ट घोषणा की गई। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर जानकारी न मिलने से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा, खासकर वे लोग जो एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर थे। सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो के रुकने के पीछे तकनीकी समस्या होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मेट्रो प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब आधे घंटे बाद मेट्रो सेवा बहाल हुई, लेकिन यात्रियों का कहना है कि ट्रेन अभी भी धीमी गति से चलाई जा रही है, जिससे देरी और बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा-कासगंज रेलवे लाइन पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:कैलाश लोधी के नेतृत्व में श्यौराई में भूमि अधिग्रहण का विरोध
    Next Article
    भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम चांदोक में चौपाल आयोजित:कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क बढ़ाने और सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment