Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 75 लाख लूटने वाला एक अन्य आरोपी गिरफ्तार:50 हजार की इनाम घोषित था, साथियों के साथ कलेक्शन एजेंट को लूटा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले गिरोह के एक और इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.10 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। एडीसीपी क्राइम किरन यादव ने बताया 5 अप्रैल को गुजरात के परपाटन निवासी निकुल सिंह ने विभूतिखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि स्कॉर्पियो सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर 75 लाख नगदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इस मामले में थाना विभूतिखंड में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने 10 अप्रैल को ही इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों अतुल कुमार रावत, विशाल सिंह, राहुल यादव (ड्राइवर), आकाश यादव और अमित को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से लूट की 45 लाख रुपए बरामद किए गए थे। हालांकि कुछ आरोपी फरार थे और बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास जारी थे। 50 हजार का इनाम घोषित किया गया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय की तरफ से 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान टीम ने शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभूतिखंड पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए होटल सेवी ग्रांड के पास से गिरोह के वांछित आरोपी सुमित गुप्ता को कुकरैल पुल के आगे इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कलेक्शन एजेंट की रेकी करने के बाद लूटा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर कंपनी के कलेक्शन मैन की रेकी करते थे। जैसे ही कलेक्शन मैन रकम लेकर कंपनी में जमा करने निकलता था, आरोपी मौका देखकर उसे धक्का देकर रुपयों से भरा बैग छीन लेते थे और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से फरार हो जाते थे। लूटी गई रकम को आपस में बांटकर निजी खर्च और शौक पूरे करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को जनता ने नकारा:सपा से ज्योति सिंह और भजन लाल पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा में राकेश कुशवाहा पसंद
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल की 12वीं मंजिल पर लगी आग:लपटों से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment