Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत:दोस्त घर से बुलाकर ले गया, बर्थडे पार्टी में चली गोली

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त का बर्थडे मना रहा था। तभी किसी दोस्त से गलती से गोली चली और उसे लग गई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उन्होंने बताया- बेटे उनैज को उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने की बात कहकर घर से ले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे हम लोगों को बताया कि रोड एक्सीडेंट हो गया है। हम लोग आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल पहुंचे जहां मौत की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि बेटे के सिर पर गोली मारी है। घटना को छुपाने का प्रयास किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- व्हाट्सऐप कॉल कर दी सूचना पिता जमीर ने पुलिस को बताया- सोमवार को करीब 3:30 बजे बेटे उनैज को उसके दोस्त नवनीत, कार्तिकेय, अभिनव और नवनीत का ड्राइवर अपने साथ ले गए। शाम को करीब 7:21 पर नवनीत के पापा संजीव त्रिपाठी ने मोबाइल से उसकी मां को व्हाट्सऐप कॉल किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। इसके बाद संजीव फोन पर धमकाने लगे। कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है। अस्पताल आ जाओ। लोकबंधु अस्पताल में बच्चे से मिलने नहीं दिया हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। इन लोगों ने मेरे बेटे को मिलकर मार दिया। घटना से पहले पेरेंट्स टीचर मीटिंग में भी संजीव त्रिपाठी ने धमकी दी थी। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी से बात करता था, इसलिए मार डाला:प्रयागराज में शराब पिलाने के बाद पीट-पीटकर हत्या, फिर शव दफनाने में तीन हिरासत में
    Next Article
    लखनऊ चौक में धूमधाम से मनाई गई होली:113 सालों से खेली जा रही है ऐतिहासिक होली , मोहब्ब के रंग में डूबे व्यापारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment