Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आंधी-तूफान, दिन में अंधेरा छाया:तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, पेड़ उखड़े; कई इलाकों में बिजली गुल

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। लखनऊ में सोमवार सुबह 8:30 बजे से तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। दिन में अंधेरा छा गया है। बादल गरज रहे हैं। बिजली भी कड़क रही है। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। तूफान से सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए हैं। बाराबंकी, सीतापुर, अलीगढ़ और आगरा में भी बारिश हो रही है। कानपुर समेत 10 जिलों बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 64 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। लोगों से सतर्क रहने और विभाग के अलर्ट पर नजर बनाए रखने को कहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो लखनऊ के अलावा अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया, संत कबीरनगर और अंबेडकरनगर में बारिश हुई। फर्रुखाबाद में आंधी से पोल उखड़ गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर-फर्रुखाबाद रोड ब्लॉक हो गई। सुल्तानपुर में चक्की पर पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 50 मिमी वर्षा हुई, जबकि सुल्तानपुर में 35.3 मिमी, गोंडा में 31.5 मिमी, अयोध्या और हरदोई में 22.2 मिमी तथा बरेली में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है।प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। चार से सात मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगीद्नेध। ओले गिरेंगे। फिलहाल एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें पिछले चारों दिनों से यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:जालौन में 100 की रफ्तार में ट्रक में घुसी टवेरा; 20 मिनट तक तड़पते रहे
    Next Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, दिन में अंधेरा छाया:कई इलाकों की बिजली कटी, सुबह 9 बजे रात जैसा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment