Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माला पहनाने को लेकर फायरिंग:भाजपा नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे समेत अन्य पर FIR, 7 आरोपी गिरफ्तार

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में अंबेडकर जयंती मनाने के दौरान अंबेडकर प्रतिमा को माला पहनाने को लेकर बवाल हो गया। आयोजकों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा से नगर पंचायत चेयरमैन रामावती रावत के बेटे रंजीत रावत को बुलाया था। चेयरमैन का बेटा 4 लग्जरी गाड़ियों से वहां पहुंचा। वहां पहुंचते ही माला पहना दिया। लोगों ने इसका विरोध कर दिया। कहा कि पहले बुद्ध प्रार्थना करनी थी, उसके बाद माला पहनाना था। आरोप है कि आयोजकों की ओर से ही विरोध हो जाने पर चेयरमैन के बेटे के पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गईं। कुछ देर में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर चले। सरिया से भी मारपीट की गई। दो राउंड फायरिंग हुई। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। दोनों पक्षों से 3 लोग घायल हुए। ग्रामीण जब थाने पहुंचे तो चेयरमैन के बेटे के पक्ष के लोगों ने वहां भी मारने के लिए दौड़ा लिया। मामले में चेयरमैन के बेटे और दूसरे पक्ष की शिकायत पर क्रास एफआईआर हुई है। दोनों पक्षों से 7 लोग गिरफ्तार हुए हैं। मामला बंथरा नगर पंचायत के शिवपुरा स्थित अंबेडकरनगर का है। 3 तस्वीरें देखिए- घायलों में तीन लोगों की पहचान हुई रामावती रावत (65) बंथरा नगर पंचायत की चेयरमैन हैं। उनके बेटे रंजीत ही उनका सारा कामकाज देखते हैं। आज रंजीत अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बुलाने पर पहुंचे थे। यहां बवाल हो गया। तीन घायलों की पहचान हुई है। एक पक्ष के करन गौतम (20) और विशाल गौतम (17) चोटिल हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत के पक्ष से बंथरा स्थित लाला खेड़ा निवासी सरवन (25) के सिर में चोट आई है। थाने में भी तोड़फोड़, मारपीट की कोशिश का आरोप मारपीट के बाद एक पक्ष से करन और विशाल बंथरा थाने शिकायत करने पहुंचे। वहां नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे रंजीत के पक्ष से भी लोग पहुंच गए। आरोप है कि इन्होंने पहले पक्ष के लोगों को थाने परिसर में ही मारने के लिए दौड़ा लिया। इस पर पुलिस ने करन और विशाल को तुरंत थाना में कार्यालय के अंदर बंद कर दिया। इस दौरान रंजीत रावत के समर्थकों की धक्का-मुक्की से कार्यालय के दरवाजे का शीशा टूट गया। बंथरा थाने में बवाल की आशंका पर एडीसीपी (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने में बैठा लिया। इसके बाद पूछताछ कर रहे हैं। अब पढ़िए पूरा मामला- गेट बंद मिला तो लात मारकर खोला स्थानीय लोगों के अनुसार, अंबेडकरनगर मोहल्ले में अंबेडकर मूर्ति पर हर जयंती पर कार्यक्रम होता है। यहां करन गौतम, विशाल गौतम, अमरेंद्र चौधरी अंबेडकर जयंती मनाए जाने की व्यवस्था कर रहे थे। तभी 4 लग्जरी गाड़ियों से बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती का बेटा रंजीत रावत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचा। वहां पर अंबेडकर स्थल का गेट बंद मिला। आरोप है कि इन लोगों ने गेट में लात मारकर गेट खोला और अंदर गए। अंदर व्यवस्था कर रहे आयोजकों ने रंजीत को पहले बुद्ध प्रार्थना करने की बात कहकर माल्यार्पण करने से रोक दिया। इस बात पर चेयरमैन का बेटा रंजीत और उसके समर्थक भड़क गए। उन्होंने अपने पास ज्यादा समय न होने की बात कहते हुए जबरन अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया। कहासुनी बढ़ी, लाठी-डंडे भी चले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक प्रियदर्शी पहुंचे और वह यह देखकर नाराज हो गए। उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बाद में दोनों के लोगों ने लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और सरिया से जमकर मारपीट की। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना में हवाई फायरिंग होने की बात पता चली है। लेकिन, किस पक्ष की ओर से की गई, यह नहीं पता चल सका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ मामले की जांच की जा रही है। 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया मनोज गौतम की शिकायत पर चेयरमैन के बेटे रंजीत रावत, संदीप रावत, आशीष कुमार, अर्जुन, विकास पासी, प्रदीप रावत और अन्य अज्ञात पर एफआईआर हुई है। चेयरमैन के बेटे रंजीत रावत के पक्ष से सरवन ने शिकायत दी। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर अभिषेक प्रियदर्शी, अमन गौतम, करन गौतम, अमरेंद्र गौतम, अरेंद्र चौधरी उर्फ शिवम, रोहित गौतम, विशाल और 6 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों पक्षों से करन गौतम, अमन कुमार गौतम, विपिन कुमार, पवन गौतम, आकाश रावत, अरविन्द व राज को गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया- शिवपुरा अंबेडकर नगर में सुबह मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची। पता चला कि अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण का प्रोगाम था। दो पक्षों में पहले माल्यार्पण को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से फायरिंग का भी आरोप लगाया गया। किसी को गोली नहीं लगी थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- अंबेडकर जयंती- लाल टोपी और नीले गमछे में पहुंचे अखिलेश : मायावती बोलीं- बाबा साहब बहुजन के मसीहा थे लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इस दौरान अखिलेश के गले में पड़े नीले गमछे ने सभी का ध्यान खींचा। अखिलेश सुबह 10 बजे सपा विधायकों-कार्यकर्ताओं के साथ हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे। बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में झोपड़ी और किराना दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, पांचाल घाट पुल के नीचे हजारों का नुकसान
    Next Article
    सहारनपुर में मिट्टी की ढांग गिरने से 2 मरे:ईंट-भट्ठे पर खेल रहे थे 5 बच्चे, 3 गंभीर, शामली के मजदूर परिवारों में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment