Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अलविदा की नमाज आज:रमजान के अंतिम दिन दूसरा अलविदा , मौलाना ने देश में अमन-शांति दुआ की अपील किया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में आज दूसरा अलविदा( रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की जाएगी। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में होगी । ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की जाएगी। टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई है। टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह अहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करना चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। और ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त तैयारी की गई है। शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। बड़ा इमामबाड़ा , टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी हो रही है असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने पहले से व्यवस्था कर रखी है। साथ ही संवेदनशील इलाकों का सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ सपा सांसद बोले-योगी का बुलडोजर सिर्फ PDA-ब्राह्मणों पर चलता:भाजपाइयों के टाइम चाबी खो जाती, बदायूं में HPCL हत्याकांड पर कहा- भाजपा विधायक का आतंक
    Next Article
    सोनभद्र में महिला समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 7 गोवंश को छुड़ाया, झारखंड ले जाए जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment