Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भारत गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन:बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के 60 फीट रोड पर सोमवार को भारत गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। गैस बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने से नाराज बड़ी संख्या में उपभोक्ता सड़क पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय निवासियों ने एजेंसी पर गैस की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे घरों में रसोई गैस की समस्या गंभीर हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल जनकल्याण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पाण्डेय ने कहा कि गैस की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। उन्होंने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कालाबाजारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करने की बात कही। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्ण पाण्डेय ने गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की मांग की। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने बोर्ड पर यह स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना चाहिए कि किस तारीख की बुकिंग के सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कार सवारों में विवाद:नेशनल हाईवे पर स्टूडेंट ने मारे युवक को चाकू,टक्कर लगने के बाद हुआ था झगड़ा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बाइक विवाद पर तीसरी बार पथराव:दो दिन में 16 गिरफ्तार, दो दिन पहले शुरू हुआ था झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment