Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भारतीय लोकनाट्य परंपरा की झलक:भारतेंदु नाट्य अकादमी ने किया ओडिशा की 'झिमिटी खेला' का मंचन

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में भारतीय लोकनाट्य परंपरा की एक अनूठी झलक देखने को मिला। भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ ने स्पेस अकादमी, भुवनेश्वर के सहयोग से ओडिशा की पारंपरिक नाट्य शैली 'झिमिटी खेला' का मंचन किया। यह प्रस्तुति अकादमी के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का विशेष प्रोडक्शन है, जिसे लोक कला अध्ययन (ओडिशा) परियोजना के तहत तैयार किया गया है। 'झिमिटी खेला' ओडिशा की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा एक लोकनाट्य रूप है। इसमें सरला महाभारत की कथाओं को लय, अनुष्ठान और सामूहिक अभिनय के माध्यम से जीवंत किया जाता है। युवा कलाकारों ने अपनी रचनात्मक ऊर्जा और अनुशासित रंग-साधना से इस पारंपरिक कला को आधुनिक रंगभाषा में प्रस्तुत किया। लोक परंपरा मंच पर जीवंत रूप में दिखाई दी इस नाटक का लेखन और निर्देशन प्रख्यात रंगकर्मी सत्यव्रत राउत ने किया है। इसे छाऊ मूवमेंट और कोरियोग्राफी गुरु सदाशिव प्रधान का मार्गदर्शन भी मिला। संगीत, प्रकाश और रंग संयोजन के सामूहिक प्रयास से यह प्रस्तुति एक प्रभावशाली रंगानुभव बन गई, जिसमें परंपरा मंच पर जीवंत रूप में दिखाई दी। यह नाट्य प्रस्तुति आज संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी परिसर, गोमतीनगर में मंचित की गई। आयोजकों ने रंग-रसिकों और संस्कृति प्रेमियों से ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यीडा में बनेगा सबसे बड़ा ग्रीन एआई हब:AM ग्रुप और Invest UP में समझौता, 25 बिलियन डॉलर का निवेश
    Next Article
    बरेली के गांव में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर मिला:औषधि विभाग ने छापेमारी कर 50 हजार की दवाएं जब्त कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment