Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भीषण गर्मी में जला ट्रांसफार्मर:स्मार्ट मीटर से परेशान व्यापारियों ने प्रदर्शन किया, विधायक ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के नाका बसीरतगंज क्षेत्र के खुरशेदबाग कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफार्मर में आग लग गई। वहीं, स्मार्ट मीटर लगने से मीटर रीडिंग अधिक आने और बिना बताए पोस्ट पेड मीटर का प्रीपेड मीटर में बदलने के मुद्दे पर विधायक नीरज बोरा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। आलमबाग में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। आग लगने से बिजली आपूर्ति बाधित रविवार को ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे देर रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों के घरों में पानी तक की दिक्कत हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। लाइनमैन मौके पर मौजूद हैं और क्षतिग्रस्त तारों को दोबारा जोड़कर जल्द से जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। आलमबाग में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों और भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से नाराज व्यापारियों ने रविवार को आलमबाग नटखेड़ा रोड पर प्रदर्शन किया। नाराज व्यापारियों ने ऊर्जा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बिल संबंधी शिकायतों को लेकर जब वे चंदरनगर उपकेंद्र जाते हैं, तो वहां कोई सुनवाई नहीं होती। विभागीय हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1912 पर भी फोन नहीं उठता, जिससे जनता खुद को असहाय महसूस कर रही है। पारा चढ़ते ही बिजली की लगातार आवाजाही ने व्यापारियों के काम-काज को भी ठप कर दिया है। आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा और चेयरमैन कमल चौधरी ने मांग की कि बिजली कटौती बंद हो और स्मार्ट मीटर की विसंगतियों को तुरंत दूर किया जाए। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ महामंत्री राजेश बत्रा, राजन सोनकर, संतोष तिवारी, शिवराज भाटिया, अनुज मौर्य, देवेंद्र पाल सिंह और मिंटू कृपलानी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। स्मार्ट मीटर से परेशान लोग लखनऊ में स्मार्ट मीटर के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मामले में मनकामेश्वर वार्ड की महिलाएं शनिवार को स्थानीय पार्षद रंजीत सिंह यादव के पास में स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंची थीं। महिलाओं ने कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है। तब से बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है। लगातार बिल माइनस में जाने के कारण बिजली कट रही है। इस बीच महिलाओं की शिकायत को पार्षद ने विधायक नीरज बोरा तक पहुंचाकर महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण समस्या बढ़ गई है। गरीब लोग परेशान हो रहे। बिना बताए प्रीपेड को पोस्ट पेड मीटर में बदल दिया गया। इसके बाद विधायक नीरज बोरा ने मामले में ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग:आग में फंसी छात्राएं, शॉर्ट सर्किट से होते रहे धमाके
    Next Article
    अयोध्या के जंगल में लगी आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, हजारों पेड़-पौधे जले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment