Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कर्मचारी को महिला ने मारा थप्पड़:पॉवर स्टेशन के अंदर किया हंगामा, बिजली कटने से नाराज थी

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बिजली काटे जाने से नाराज महिला ने विकास नगर उपकेंद्र पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। अचानक हुए हंगामे और बवाल से उपकेंद्र पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर बड़े अफसर पहुंचे। इस बीच घटना को लेकर विकास नगर थाने में विभाग के अवर अभियंता की तरफ से तहरीर देकर आरोपी पुरुष समेत आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा गया हैं। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिला और पुरुष के द्वारा पिटाई की जा रही हैं। अब जान लीजिए..विकास नगर थाना प्रभारी की दी गई तहरीर में क्या लिखा हैं... अवर अभियंता सूरज कुमार वर्मा और सहायक अभियंता पवन सिंह की तरफ से दी गई शिकायत में कहा गया हैं कि बुधवार लगभग 14:10 बजे मकान सं-14/115 विकासनगर सेक्टर-14 निवासी महिला द्वारा विद्यत उपकेन्द्र विकास नगर के नियंत्रण कक्ष में विद्युत समस्या की सूचना दी गई। जब उनसे बिल जमा बिल का विवरण जानने के लिए कनेक्शन संख्या बताने का अनुरोध किया गया तो महिला ने गुस्से में फोन काट दिया। वीडियो बनाने पर जान से मारने का किया गया प्रयास कुछ देर बाद वहीं महिला उपभोक्ता एक अन्य व्यक्ति के साथ उपकेंद्र परिचालक अनूप कुमार के साथ गाली-गलौच करने लगी और उसे मारने की धमकी देने लगी। साथ ही नियंत्रण कक्ष में रखे हुए सरकारी दस्तावेजों को फाड़ते हुए उपकेन्द्र पर आग लगा देने की धमकी देने लगी। इस बीच जब घटना की मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा अपने मोबाइल फोन से वीडियों ग्राफी करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा कर्मचारियों का मोबाइल छीन लिया गया और कर्मचारी हरीश यादव का गला तेजी से दबा दिया गया। इस बीच घटना की सूचना तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस विभाग को दी गई। दावा किया गया कि घटना में उपकेंद्र पर कार्यरत हरीश यादव, आकाश कन्नौजिया, अनूप कुमार और रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा JE सुनील कुमार वर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि बुधवार की घटना हैं। घटना के समय उपकेंद्र पर मैं खुद मौजूद नहीं था पर जानकारी होते ही मौके पर पहुंचा हूं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विकास नगर में तहरीर दी गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोमा में रही एक्ट्रेस, हादसे ने बदली जिंदगी, शोबिज छोड़ बनी बिजनेसवुमन
    Next Article
    CM योगी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की:लखनऊ में 40 मिनट तक बातचीत हुई, तीन महीने में दूसरी बार बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment