Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला:सुबह दोनों ने पी शराब, विवाद के बाद रॉड से सिर पर हमला किया

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने सुबह-सुबह शराब पी ली। कुछ देर बाद दोनों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ा तो बड़े ने छोटे के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। छोटा भाई इस हमले के बाद जमीन पर गिर पड़ा, उसके सिर से तेजी से खून बहने लगा। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। सोमवार सुबह छोटे भाई की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद बड़ा भाई वहीं खड़ा रहा। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई मानसिक रूप से कमजोर है। किसी ने पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस ने बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (22) के रूप में हुई है। बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने उसके सिर पर रॉड से मारा। दोनों के पिता पुत्तीलाल की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने गोलू का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में देर रात बारिश, आज 46 जिलों में अलर्ट:अगले 5 दिन बेमौसम बरसात की चेतावनी, ओले भी गिरेंगे
    Next Article
    मेरठ में दो दिन बाद बारिश के आसार:33 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मिलेगी राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment